बच्चे पैकेट बंद चिप्स बहुत पसंद करते हैं।घर से बाहर निकलते ही बच्चे सबसे पहले खाने के लिए पैकेट बंद चिप्स ही मांगते हैं। अभिभावक भी अक्सर बच्चों के लिए घर में चिप्स के पैकेट लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चिप्स आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डालती हैं। पैकेट बंद चिप्स से न सिर्फ आपका बच्चा, मोटापे का शिकार हो सकता है बल्कि उसे कई और बीमारियां भी घेर सकती हैं। इसमें डाइबीटीज से लेकर कैंसर तक की बीमारी शामिल है। इतना ही नहीं ये चिप्स आपके बच्चे को हृदय से जुड़ी बीमारियां भी दे सकते हैं। विभिन्न शोधों में इन बातों की पुष्टि की गई है। आइए जानते हैं कितना खतरनाक है बच्चों के लिए पैकेट बंद चिप्स...?