घर में लगाए जाने वाले पेड़-पौधे में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। इन सभी पौधो में सबसे ज्यादा लोगो के घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सर्दी-जुकाम होने पर तो तुलसी के उपयोग बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। रोजाना तुलसी के दो या तीन पत्तें खाने से रक्त विकार, वात-पित्त और मधुमेह में लाभ देती है। तुलसी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक है। आइए जानते हैं कि तुलसी की तरह और कौन से पौधे सेहत के लिए फायदेमंद हैं।