फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमछिद्रों को खोलने के साथ शरीर को डिटॉक्स भी करता है 'स्टीम बाथ'

Sun, 16 Sep 2018 11:20 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
steam bath
'स्टीम बाथ' त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने के साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी करता है। ऑक्सीजन मिलने से त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं। इसे किसी भी मौसम में किया जा सकता है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि स्टीम बाथ सिर्फ सर्दी के मौसम में करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इसे आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
steam bath
 जब आप स्टीम बाथ लेते हैं तो शरीर को एक प्रकार के नवजीवन का अहसास होता है, क्योंकि इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, साथ ही दिन भर के तनाव से मुक्ति भी मिलती है। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्टर्न फिनलैंड द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, जल्दी-जल्दी स्टीम बाथ लेने से दिल की बीमारी की आशंका कम होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अध्ययनों में पाया गया है कि बेहतर हीमोडायनेमिक फंक्शन के लिए यह लाभकारी है। स्टीम बाथ करने से शरीर में रक्त का संचालन अच्छा होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। 

 

4 of 5
मांसपेशियों को आराम मिलने के कारण यह अर्थराइटिस के रोगी को दर्द से कुछ हद तक राहत दिलाने में भी मदद करता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे रक्त वाहिकाएं खुल जाती हैं। रोमछिद्र खुलने के कारण शरीर से विषाक्त पदार्थ पसीना के रूप में बाहर निकल जाता है। यह त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
steam bath
स्टीम बाथ तब तक लें, जब तक कि आपको आराम मिले। हालांकि एक बार में 15 मिनट से अधिक न लें। अगर किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत हो तो स्टीम बंद कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें