फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपीता खाने के जबरदस्त फायदे, मोटापे के अलावा इन बीमारियों का खतरा भी होता है कम

Sun, 27 Dec 2020 09:21 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पपीते के फायदे - फोटो : pixabay
पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है बल्कि यह मोटापे को कम करने में भी सहायक है। हर रोज पपीता खाने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। आप पपीते को जूस के तौर पर भी ले सकते हैं। पपीते की चटनी भी बनाई जाती है जबकि कई लोग कच्चे पपीते की सब्जी भी बड़े चाव से खाते हैं। प्राचीन काल से ही घरेलू उपचार के तौर पर भी पपीते का इस्तेमाल होता आ रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि मलयेशिया और थाईलैंड में भी पपीते का खूब इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रोजाना पपीते का सेवन करें, इससे पेट साफ होगा। इसके अलावा यह आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी की समस्या से बचा जा सकता है। अमेरिका के कृषि विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 100 ग्राम पपीते में 43 ग्राम कैलोरी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पपीते में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए आपको रोजाना पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पपीते का सेवन गठिया की बीमारी में भी फायदेमंद है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी एंजाइम पाए जाते हैं जो गठिया के कारण होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से पपीते जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें गठिया होने की संभावना ज्यादा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को रोजाना अपने आहार में पपीते को शामिल करना चाहिए। दरअसल, पपीता पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो सोडियम के प्रभावों का मुकाबला करता है और रक्तचाप के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें