फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benefits Of Muskmelon Seeds: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, जानें इसके जबरदस्त लाभ

Thu, 28 May 2026 07:52 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits Of Muskmelon Seeds: इस समय खरबूजे काफी सस्ते दामों पर बाजार में मिल रहे हैं। ये काफी फायदेमंद माने जाते हैं। पर, क्या आपको पता है इसके बीच महिलाओं के लिए काफी लाभदायक हैं। यहां हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : AI
Benefits Of Muskmelon Seeds: गर्मी के मौसम में खरबूजा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। इस समय बाजार में खरबूजे काफी सस्ते दामों पर मिल रहे हैं और लोग इसे स्वाद के लिए खूब खा रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोग खरबूजे के बीज निकालकर फेंक देते हैं, जबकि ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं।

 खासतौर पर महिलाओं की सेहत के लिए खरबूजे के बीज बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। नियमित और सही मात्रा में इनका सेवन महिलाओं की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं खरबूजे के बीज महिलाओं के लिए कैसे लाभदायक हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : Adobe stock
1. त्वचा को बनाएं ग्लोइंग
 
  • खरबूजे के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। 
  • ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन लंबे समय तक हेल्दी और जवां दिखाई देती है। 
  • नियमित मात्रा में इन बीजों का सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है और ड्राईनेस की समस्या भी कम हो सकती है। 
  • गर्मियों में यह स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मददगार माने जाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : Adobe stock
 2. बालों को मजबूत बनाते हैं
 
  • खरबूजे के बीज प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 
  • इन बीजों का सेवन बालों को अंदर से पोषण देता है और हेयर फॉल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। 
  • साथ ही यह बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक होते हैं।

 

4 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : Adobe Stock
3. शरीर में आयरन की कमी दूर करें
 
  • खरबूजे के बीज आयरन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 
  • इनके सेवन से कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं को कम करने में सहायता मिल सकती है। 
  • अगर इन्हें संतुलित डाइट के साथ लिया जाए तो शरीर को बेहतर ऊर्जा मिलती है।

 
विज्ञापन

5 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
4. हड्डियों को मजबूत बनाते हैं
 
  • इन बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं।
  • महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इसलिए कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन जरूरी माना जाता है। 
  • खरबूजे के बीज हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और जोड़ों की सेहत को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : Adobe stock photos
 5. वजन कंट्रोल करने में मददगार
 
  • खरबूजे के बीज में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
  •  इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। 
  • अगर इन्हें हेल्दी स्नैक की तरह सीमित मात्रा में खाया जाए तो वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
  •  यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी सहायक माने जाते हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
 6. हार्मोनल हेल्थ के लिए फायदेमंद
  • महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव अक्सर कई समस्याओं का कारण बनते हैं। 
  • खरबूजे के बीज में मौजूद हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। 
  • यह पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी और मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। 
  • नियमित और संतुलित मात्रा में इनका सेवन महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
खरबूजे के बीज खाने के फायदे - फोटो : Adobe stock
सेवन का सही तरीका
 
  •  खरबूजे के बीजों को धोकर धूप में सुखा लें।
  • इन्हें हल्का भूनकर स्नैक की तरह खाया जा सकता है।
  • स्मूदी, सलाद या ड्राई फ्रूट्स के साथ भी सेवन किया जा सकता है।

 ---------------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें