फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज में रामबाण इलाज है लौकी, जानें इसके फायदे

Mon, 09 Sep 2019 01:51 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अगर आपको डायबिटीज है तो लौकी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लौकी में 92 प्रतिशत पानी और 8 फीसदी फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण साबित होता है। दरअसल, लौकी में चीनी और ग्लूकोज की मात्रा न के बराबर होती है। गौरतलब है कि दुनियाभर में डायबिटीज के रोगियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2025 तक डायबिटीज रोगियों की संख्या 175 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। हालांकि, हाइपोग्लाइसेमिक दवाओं या इंसुलिन के अलावा सही आहार टाइप-2 डायबिटीज में  मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं लौकी कैसे इस बीमारी में फायदेमंद होती है...
विज्ञापन

2 of 6
diabetes
भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के रिसर्च के मुताबिक, लौकी एंजाइम, प्रोटीन, टायरोसिन फॉस्फेट बीटा 1 को कम कर प्रतिरोधी इंसुलिन को बढ़ाने और संवेदनशील इंसुलिन को घटाने में मददगार साबित होती है।
विज्ञापन

3 of 6
लौकी
लौकी शरीर को ठंडा रखती है
लौकी शरीर के तापमान को संतुलित रखती है। आर्युवेद में बताया गया है कि लौकी के सेवन से शरीर की गर्मी दूर होती है और पित्त को कम किया जा सकता है। जो लोग शरीर की गर्मी से होने वाली परेशियों- नाक से खून बहना, अल्सर, मुहांसे इत्यादि से परेशान रहते हैं उनके लिए लौकी का जूस बेहद लाभकारी है। लौकी, शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखती है। लौकी की सब्जी से ज्यादा जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है क्योंकि पकाने से लौकी  में मौजूद सभी मिनरल और विटामिन निष्क्रिय हो जाते हैं। 

4 of 6
डायबिटीज
मूत्र मार्ग में संक्रमण के इलाज में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। अगर आप इस बीमारी से परेशान हैं तो आप ताजे लौकी के जूस में निंबू का जूस मिलाकर पीएं इससे मूत्र मार्ग का संक्रमण सही होता है। यह बहुत ही अच्छा प्राकृतिक इलाज है।
विज्ञापन

5 of 6
अपच - फोटो : getty images
लौकी का जूस कब्ज की बीमारी में भी राहत दिलाता है। अगर आप लंबे वक्त से कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप लौकी का जूस ले सकते हैं। इसमें फाइबर और क्षारीय तत्व मौजूद रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hair
प्रदूषण के कारण समय से पहले बालों का सफेद होना दूनिया भर के लिए एक समस्या हो गया है। ऐसे में प्रतिदिन एक गिलास लौकी के जूस के सेवन से आप सफेद बालों की समस्या से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें