Harad Khane He Fayde: भारतीय आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनके लाभों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, जबकि वे स्वास्थ्य के लिए किसी 'रामबाण' औषधि से कम नहीं हैं। ऐसी ही एक शक्तिशाली और प्राचीन औषधि है हरड़। हरड़ को 'औषधियों का राजा' या 'जीवन रक्षक' भी कहा जाता है और यह त्रिफला के तीन प्रमुख घटकों में से एक है। यह जड़ी-बूटी विशेष रूप से पाचन तंत्र के लिए अद्भुत काम करती है।
कब्ज, अपच, गैस, बदहजमी और पेट फूलने जैसी आम समस्याओं के लिए हरड़ सदियों से एक पसंदीदा आयुर्वेदिक उपचार रहा है। इसके नियमित सेवन से आंतों की प्राकृतिक सफाई होती है, पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। हरड़ न केवल पेट साफ करता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन आपकी समग्र इम्यूनिटी और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। इसलिए इस लेख में साधारण सी जड़ी बूटी के असाधारण फायदे के बारे में जानते हैं।