फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट से जुड़ी समस्याओं में रामबाण है अदरक का पानी, डायबिटीज की समस्या भी करता है दूर

Fri, 06 Mar 2020 02:39 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चाय की चुस्की में जब अदरक का तड़का पड़ता है तो स्वाद में एक अलग ही मिठास आ जाती है। अदरक अपने भीतर कई सारे लाभकारी गुण छिपाए होता है। इसके बारे में तो हम सभी जानते ही है। इस कारण अदरक का उपयोग भारतीय खानों में खूब किया जाता है। अदरक का उपयोग आयुर्वेद में औषधीयों को बनाने के लिए भी किया जाता है। पर क्या आपको पता है जितना लाभकारी अदरक होता है, उतना ही फायदेमंद अदरक का पानी भी होता है। आइए जानते हैं अदरक के पानीसे होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पेट की समस्या के लिए है रामबाण इलाज
इसके भीतर पाए जाने वाले जिंजरोल, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, ऐंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक पदार्थ स्वास्थ्य को विभिन्न प्रकार से फायदे पहुंचाते हैं। रोजाना अदरक का पानी पीने से पेट की पाचन क्रिया सही काम करती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी तमाम समस्याएं कुछ ही दिनों के भीतर रफ्फुचक्कर हो जाती हैं। इसको रोजाना पीने से पेट में जलन की समस्या भी दूर हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शुगर लेवल हो जाता है संतुलित
अदरक के पानी में जिंक की मात्रा काफी अधिक होती है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे डायबीटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर का फैट कम करने में है सहायक
अदरक पानी के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित हो जाता है। इस पानी के सेवन से फूड क्रेविंग भी कम हो जाती है और शरीर का फैट भी बर्न होने लगता है। अदरक पानी में कैलरीज की मात्रा शून्य होती है। यह मोटे लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दर्द, ब्लोटिंग और मरोड़ की समस्या हो जाती है छू मंतर
एक स्टडी की माने तो पीरियड के दिनों में रोज अदरक का हल्का गरम पानी पीने से दर्द, ब्लोटिंग और मरोड़ की समस्या कम हो जाती है। ऐसा अदरक में मौजूद ऐंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मसल्स रिपेयरिंग में है सहायक
अक्सर जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो उस दौरान हमारी मसल्स डैमेज हो जाती है। इन्हें रिपेयर करने में अदरक का पानी काफी मददगार साबित हो सकता है। रोजाना इसके पानी को पीने से मसल्स रिपेयरिंग की प्रॉसेस तेज हो जाती है। अगर आपका उल्टी का मन हो रहा है तो फौरन ही अदरक का पानी पीएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप किसी बीमारी  के मरीज हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें