घी
- फोटो : फाइल फोटो
रोजाना कितनी मात्रा में घी लें
देसी घी इंसान को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने और शरीर की गंदगी को साफ करने का काम करता है। रोजाना एक टीस्पून घी का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। घी में विटमिन ए, डी, ई और के पाया जाता है, जो रक्त कोशिकाओं में जमे कैल्शियम को हटाने का काम करता है। इसके साथ ही घी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। कई लोग वजन बढ़ने के डर से घी का सेवन नहीं करते हैं लेकिन नियमित रूप से गाय के घी का सेवन करने से वजन तो नियंत्रित होता ही है, साथ ही कई घातक बीमारियां भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं देसी घी किन-किन बीमारियों को दूर रखता है...