immunity
- फोटो : immunity
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक
दही में कुछ ऐसे गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा को बढ़ा देते हैं। यह कोशिकाएं संक्रमण से हमारे शरीर को सुरक्षित रखती हैं। यही कारण है कि दही को प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के रूप में वर्षों से सेवन में लाया जा रहा है। मौजूदा समय में कोरोना जैसी महामारी के बीच, जहां हर तरफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में दही के सेवन से लाभ ही लाभ हैं।