फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: वजन रखना चाहते हैं कंट्रोल तो डिनर करिए थोड़ा जल्दी, इस आदत के और भी कई फायदे

Tue, 26 Dec 2023 07:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जल्दी डिनर के लाभ - फोटो : istock
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन तो जरूरी है ही, इसके साथ जरूरी है कि आप समय पर अपना भोजन करें। पोषण विशेषज्ञ कहते हैं, समय पर भोजन करना, विशेषतौर पर जल्दी डिनर करना हमारे लिए बहुत जरूरी है, वजन कंट्रोल रखने से लेकर शुगर को नियंत्रित रखने, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में भी इससे लाभ मिल सकता है। अक्सर देखा गया है कि हम देर रात में भोजन करते हैं, अस्वस्थ चीजों का सेवन करते हैं इससे कई प्रकार से शरीर को नुकसान हो सकता है।

एंडोक्राइन सोसाइटी के जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, देर से खाना खाने से वजन और रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। पर भोजन का समय हमारी सेहत को किस प्रकार से प्रभावित करता है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
देर से डिनर करने के नुकसान - फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जोनाथन सी. जेन कहते हैं, अध्ययन के दौरान हमने समझने की कोशिश की, क्या देर से खाना वास्तव में हमारे लिए नुकसानदायक है? इसमें शोध टीम ने पाया कि देर से डिनर करने से हमारा मेटाबॉलिज्म इस तरह से बदल जाता है जो मोटापे को बढ़ावा दे सकता है।

इसके लिए 20 लोगों (10 पुरुष और 10 महिलाओं) के साथ अध्ययन किया गया। एक ग्रुप को शाम 6-7 के बीच और दूसरे को रात में 10 बजे भोजन दिया गया। सभी प्रतिभागी एक ही समय पर सोने जाते थे।

अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि देर से खाना खाने वालों में रक्त शर्करा का स्तर अधिक और फैट बर्न की मात्रा कम होती है।
विज्ञापन

3 of 5
डिनर का समय - फोटो : istock
क्या होना चाहिए डिनर का समय?

अन्य प्रयोगशाला अध्ययनों से भी पता चलता है कि यदि आप अपनी दिनचर्या को सामान्य सर्कैडियन रिदम के साथ लेकर नहीं चलते हैं, तो शरीर में ग्लूकोज का उस तरह से मेटाबॉलिज्म नहीं हो पाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

ज्यादातर अध्ययनों में बताया गया है कि शाम के सात बजे तक डिनर करना सबसे बेहतर समय होता है। ये वजन को कंट्रोल रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।

4 of 5
डायबिटीज को कैसे करें कंट्रोल - फोटो : istock
शुगर का स्तर रहता है कंट्रोल

देर से डिनर करने से टाइप-2 डायबिटीज और इसके कारण होने वाली जटिलताओं का खतरा भी बढ़ जाता है। रात में सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करने से शरीर, इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम होता है। इंसुलिन का स्तर उचित बनाए रखने से टाइप-2 मधुमेह का खतरा काफी कम हो जाता है। रात में सोने से लिए 10 बजे का समय आदर्श माना जाता है ऐसे में 6-7 बजे के बीच डिनर करना डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अच्छी नींद जरूरी - फोटो : iStock
नींद होती है बेहतर

रात का खाना जल्दी खाने से आपको सोने से पहले कम से कम 2-3 घंटे का समय मिल जाता है। देर शाम तक मेटाबॉलिज्म की दर भी कम होने लगती है जिससे पाचन पर असर हो सकता है। अपच या कब्ज जैसी समस्याओं के कारण नींद प्रभावित होने लगती है। इसलिए जल्दी डिनर करना और इसके बाद कुछ मिनट की वॉक आपको भोजन को बेहतर तरीके से पचाने और अच्छी नींद लेने में मददगार हो सकती है। 



--------------------
स्रोत और संदर्भ
Sleep deprivation makes us less happy, more anxious

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें