फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार हो जाता है सिर में तेज दर्द तो दवा लेने से पहले इसकी असल वजह जानें

Thu, 12 Dec 2019 01:53 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
d - फोटो : getty images
अगर आपका बार-बार सिर दर्द हो जाता है तो आपको इसकी वजह जाननी चाहिए। कई बार हम सिर में दर्द होते ही दवाई ले लेते हैं जबकि उसकी वजह हमें पता नहीं होती है। सिर में दर्द होने पर हमारा किसी भी चीज में मन नहीं लगता है और न ही हम कोई काम कर पाते हैं। वैसे तो सिर में दर्द का सबसे आम कारण अवसाद का होना है। लेकिन यह तो सभी जानते हैं कि तनाव हमारी रोज की दिनचर्या का हिस्सा है और कामकाज के दौरान यह ऐसे ही रहेगा। हालांकि इस अवसाद के अलावा भी सिर में दर्द की कई वजह होती हैं जो हमें पता नहीं होती है। आइए जानते हैं कि किस वजह से हमारा सिर दर्द होता है।
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी
अगर आप खूब कॉफी पीते हैं तो आपको बार-बार सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। क्योंकि कॉफी के जरिए आप शरीर में कैफीन की मात्रा लेते हैं और इसी कैफीन की अधिकता की वजह से सिर में दर्द होता है। इसलिए अगर बार-बार सिर में दर्द हो रहा है और आप ज्यादा मात्रा में कॉफी पीते हैं तो हो सकता है कि आपके सिर दर्द की वजह आपका कॉफी पीना ही हो।
विज्ञापन

3 of 5
सिरदर्द - फोटो : getty images
अगर आप डिहाइड्रेड हैं तो इसकी वजह से भी सिर में दर्द हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने शरीर को हाइड्रेड रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आप दिनभर में कितना तरल पदार्थ ले रहे हैं। शरीर में तरल पदार्थ की कमी की वजह से भी सिर में दर्द की समस्या परेशान करती है।  

4 of 5
भयानक सिरदर्द
हार्मोंस में परिवर्तन होने की वजह से भी आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपका एस्ट्रोजन लेवल कम है तो भी सिर दर्द हो सकता है। अगर आपको लग रहा है कि बार-बार होने वाले सिर दर्द की वजह हार्मोंस में परिवर्तन है तो फौरन डॉक्टरी सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
कई बार गलत तरह से सोने और बैठने की वजह से भी सिर में दर्द हो जाता है।  सिर में दर्द की गैस और कब्ज भी बनती है। इसलिए आपको सिर दर्द में सावधानियां बरतने की जरूरत है और फौरन दवाई लेने से बेहतर है कि जीवनशैली में सुधार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें