Hartalika Teej Vrat Rules: भारत में कई तरह के पर्व व त्योहार होते हैं। इन त्योहारों को मनाने वाले लोग उपवास करते हैं। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए कई उपवास करती हैं। करवा चौथ का व्रत करती हैं। उसी तरह हरतालिका तीज मनाई जाती है। सुहागिनों के लिए हरतालिका तीज काफी खास पर्व होता है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास करती हैं। इस व्रत को करवा चौथ से भी ज्यादा कठिन माना जाता है। दरअसल, हरतालिका तीज के व्रत को लेकर कई तरह के नियम होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य माना जाता है। हालांकि अगर महिला गर्भवती हो तो इस व्रत के दौरान उन्हें कुछ विशेष सावधानी बरतनी होती है। इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त को मनाई जा रही है। अगर गर्भावस्था के दौरान महिलाएं हरतालिका तीज का उपवास करने वाली हैं तो कुछ व्रत करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।