फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज अचार खाने से हो सकते हैं ये गंभीर रोग, संभल जाएं

Tue, 22 Nov 2016 11:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप रोज अचार खाते हैं तो संभल जाएं। अचार को लंबे समय तक सुरक्षित करने के लिए इसमें कई हानिकारक चीजें मिलाई जाती हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। यहां जानिए ये आपके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है
विज्ञापन

2 of 6
अगर आप रोजाना अचार खाते हैं तो आपको आंत का अल्सर हो सकता है। इससे बचना चाहते हैं तो अचार से दूरी बना लेना ही बेहतर है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो बिलकुल भी अचार न खाएं। अचार को प्रिजर्व करने के लिए उसमें चीनी भी मिलाई जाती है।

4 of 6
ज्यादा मात्रा में अचार खाने से शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है। अचार में नमक का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिसमें सोडियम पाया जाता है जो शरीर में सूजन पैदा करता है।
विज्ञापन

5 of 6
जो लोग हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से परेशान हैं उन्हें भी अचार से परहेज करना चाहिए। ये ब्लडप्रेशर को और ज्यादा बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोज अचार खाने से आपका पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। अचार को बनाने में तेल का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा किया जाता है। इससे शरीर में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ता है जो पेट से जुड़ी समस्याएं दे जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें