चुकंदर के आपने बहुत से फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा चुकंदर खाना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। यहां पढ़िए किस तरह चुकंदर खाकर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के मुताबिक अधिकतर लोग रेड यूरीन और खून में रंग की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसा अधिक मात्रा में चुकंदर खाने से होता है। इस स्थिति को बीटूरिया कहा जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : Getty Images
चुकंदर खाना आपके पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे डायरिया की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।
4 of 7
जो लोग किडनी की समस्या से परेशान हैं उन्हें भी चुकंदर खाने से बचना चाहिए। दरअसल चुकंदर में बीटेन पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देता है।
विज्ञापन
5 of 7
जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें भी चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए। मायो क्लिनिक के अनुसार इसको खाने से पेट में पल रहे बच्चे पर खतरनाक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
6 of 7
जो लोग लो ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं उन्हें भी चुकंदर खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये ब्लड प्रेशर को और कम कर देता है।