अगर कॉफी सही मात्रा में ली जाए तो ये सेहत को कई तरह के फायदे भी पंहुचाती है जैसे ये लीवर के लिए फायदेमंद होती है, आपके मूड को सुधारती है और दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी कम करती है। लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा मात्रा में ली जाए तो सेहत को काफी नुकसान भी पहुंचाती है-
विज्ञापन
2 of 6
अनफिल्टर्ड कॉफी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है। इसमें कैफेस्टॉल और कहवेवॉल पाया जाता है जो दिल से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा देता है।
विज्ञापन
3 of 6
कॉफी डाययूरेटिक नेचर का होता है जो किडनी को ज्यादा काम करने को बढ़ावा देता है। किडनी इंटरनेशनल रिपोर्ट में प्रकाशित स्टडी के अनुसार ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन किडनी फेल भी कर सकता है।
4 of 6
ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन आपकी हड्डियों को नुकसान भी पहुंचाता है। ये ऑस्टियोफोरेसिस का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। ये शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता है जो हड्डियों को कमजोर बना देता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : mirror
प्रेग्नेंट महिलाओं को कॉफी नहीं पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भ में पल रहा बच्चा कैफीन के लिए काफी सेंसिटिव होता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान कम से कम कॉफी पीएं।
अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो भी आपको काफी से दूर रहना चाहिए क्योंकि ये नपुंसकता पैदा करता है। नेवाडा स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसार कैफीन का अधिक इस्तेमाल महिला के प्रेग्नेंट होने की संभावना को 27 प्रतिशत तक कम कर देता है।