हर कोई चाहता है कि वो अपनी उम्र से कम ही दिखाई दे। कोई भी नहीं चाहता कि समय से पहले उसके चेहरे पर बुढ़ापा छा जाए। अगर आप भी जिंदगी भर जवां दिखना चाहते हैं तो ये 10 आदतें समय रहते सुधार लीजिए। कहीं देर न हो जाए
विज्ञापन
2 of 11
अपने साइज से ज्यादा बड़े साइज के कपड़े पहनते हैं तो इसका मतलब आप अपना शरीर छुपाना चाह रहे हैं और अपनी असली पहचान छुपा रहे हैं। अपने साइज के फिट कपड़े पहनने से आप अपनी असल उम्र के ही लगेंगे। लड़कियां कई बार लूज टी शर्ट पहनती हैं पर उससे वे उम्र से ज्यादा की लगती हैं।
विज्ञापन
3 of 11
रोज-रोज बाल धोने की आदत है तो छोड़ दीजिए। लड़के छोटे बाल होने के कारण अकसर सिर से ही नहाते हैं। लेकिन ऐसा करने से सिर का नैचुरल तेल घटने लगता है और बाल कड़े और बेजान लगते हैं। यह भी आपको उम्र से ज्यादा दिखाता है। हफ्ते में एक या दो बार ही बाल धोएं। बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं।
4 of 11
बहुत ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो संभल जाइए। इससे वजन बढ़ता है जो आपको बूढ़ा दिखाता है और कई बीमारियों की भी वजह बनता है।
विज्ञापन
5 of 11
उसी तरह प्रोसेस्ड फूड यानि पैकेट में बंद तैयार खाने की चीजों में बहुत ज्यादा शुगर होती है। ये आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा में खिंचाव और मुंहासे का कारण बनता है। जाहिर है इससे आपके उम्र से ज्यादा बूढ़े लगते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
काम का कितना भी बोझ हो पर कोशिश करें कि तनाव को दूर ही रखें और अगर होता भी है तो मेडिटेशन के जरिए इसे दूर करें। तनाव लेने से दिमाग जल्दी थकता है और इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है। आप परेशान रहते हैं तो उम्र से ज्यादा बड़े लगते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
लोगों से मिलने जुलने के बजाए अकेले या घर में बंद रहना पंसद करते हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इसका यह मतलब भी हो सकता है कि आप आज के समय के साथ नहीं चल रहे। दिमाग भी सुस्त पड़ने लगता है और उसका असर आपकी सूरत पर दिखता है।
8 of 11
- फोटो : getty images
शराब की लत सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी नुकसानदेह है। इससे आंतरिक खूबसूरती कम होती है।
9 of 11
शराब की तरह ही सिगरेट भी सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी नुकसानदेह है। सिगरेट पीने से वे एन्जाइम सक्रिय हो जाते हैं जो आपकी त्वचा के चमक को कम करते हैं। चेहरे पर झुर्रियां भी दिखने लगती हैं।
10 of 11
- फोटो : getty images
नींद पूरी न होने पर भी आपका चेहरा और दिमाग थका-थका रहता है। पूरी नींद न लेने से आप दिन भर सही से काम नहीं कर पाते, इससे वजन भी बढ़ता है।
आज हुई लड़ाई को लेकर बरसों तक न बैठे रहें। किसी के लिए मन में लंबे समय तक नफरत या गुस्सा रखने से भी आप परेशान होते हैं और बूढ़े दिखने लगते हैं। शोध कहता है कि माफ कर देने से शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है जिससे ब्लड प्रेशर, तनाव, उलझन भी कम होता है।