फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: कहीं आप खुद से ही तो नहीं पहुंचा रहे किडनी को नुकसान? ऐसी आदतें हैं तो तुरंत हो जाइए सावधान

Fri, 13 Sep 2024 08:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किडनी की बीमारी - फोटो : istock
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। खून को साफ करने, शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकालने से लेकर रसायनों को संतुलित करने में इस अंग की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। अगर इस अंग में कोई भी समस्या हो जाए या किडनी ठीक तरीके से काम करना बंद कर दे तो इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने किडनी की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम में से ज्यादातर लोग रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसे काम करते रहते हैं जिससे इस महत्वपूर्ण अंग के गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। किडनी की क्षति के शुरुआती चरणों में आमतौर पर कोई भी लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समस्या बढ़ती जाती है और किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। 

किडनी का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जो किडनी की सेहत के लिए खतरनाक हैं और इनमें तुरंत सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 6
किडनी की समस्या - फोटो : istock
किडनी को कैसे रखें स्वस्थ?

किडनी की स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सबसे जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित आहार का सेवन, नियमित व्यायाम करना और हानिकारक आदतों से बचना किडनी की लंबी उम्र और स्वस्थ कार्यक्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी कई आदतें ऐसी हैं जिन्हें अधिकतर लोग तो बहुत सामान्य मानते हैं पर असल में इससे किडनी को गंभीर नुकसान होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
पानी पीते रहना बहुत जरूरी - फोटो : istock
पानी की कमी से खतरा

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना। सभी लोगों को प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की आदत बनाने की सलाह दी जाती है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो ये आदत किडनी के लिए सबसे नुकसानदायक है। 

जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो किडनी को रक्त से विषाक्त पदार्थों को ठीक से छानने में कठिनाई होती है। विषाक्त पदार्थ किडनी में ही जमा होने लगते हैं इससे किडनी की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। किडनी स्टोन के लिए भी यही प्रमुख कारण है।

4 of 6
ज्यादा नमक खाने के नुकसान - फोटो : istock
कहीं आप भी तो नहीं खाते हैं ज्यादा नमक?

अधिक नमक खाने को ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ाने वाला माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि इससे किडनी को भी गंभीर क्षति होती है। नमक में मौजूद सोडियम की मात्रा किडनी पर दबाव डालती है और रक्तचाप को बढ़ा देती है। उच्च रक्तचाप किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए नमक का सेवन कम से कम करें और प्रोसेस्ड फूड्स भी कम खाएं।
विज्ञापन

5 of 6
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं - फोटो : freepik.com
धूम्रपान बहुत हानिकारक

धूम्रपान और शराब की आदत भी किडनी के लिए खतरनाक है। धूम्रपान की आदत रक्त वाहिनियों को संकुचित कर देती है, जिससे किडनी तक रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता में कमी आ सकती है और कैंसर तक का खतरा हो सकता है। धूम्रपान छोड़ना किडनी और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाई ब्लड प्रेशर के नुकसान - फोटो : istock
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दिक्कत

यदि ब्लड प्रेशर और डायबिटीज कंट्रोल में नहीं रहता है तो इससे भी किडनी को क्षति पहुंचने का जोखिम रहता है। हाई ब्लड प्रेशर रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे किडनी फेलियर का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज रोगियों में किडनी की बीमारियों का खतरा और भी अधिक होता है। बचाव के लिए नियमित रूप से रक्तचाप और शुगर की जांच करवाएं और डॉक्टर के निर्देशानुसार दवाइयों का सेवन करें।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें