आज लिवर की समस्या आम हो गई है। कई लोगों के लिवर की समस्या से दो चार होना पड़ता है। लेकिन लोग कारण नहीं जानते हैं। वजह कोई और नहीं आपकी कुछ आदतें हैं जिससे ये समस्या खड़ी होती है। जानिए, कैसे?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सिगरेट में पाए जाने वाले टॉक्सिक केमिकल लिवर तक भी पहुंचते हैं। जिससे लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से गुजरना पड़ता है। इससे लिवर के बॉडी से टॉक्सिन्स को हटाने वाले मेन फंक्शन पर बुरा असर पड़ता है। लिवर सेल्स भी डैमेज हो जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर आप कम सोते हैं तो आपके लिवर के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि कम सोने से लिवर को ऑक्सीडेटिव स्टेस से गुजरना पड़ता है जो लिवर के अलावा और भी कई हानिकारक बीमारियों को जन्म देता है।
4 of 6
- फोटो : getty images
अगर आप रोजाना शराब पीने के आदी हैं तो ये आदत आपके लिवर पर भारी पड़ सकती है। लिवर बॉडी से टॉक्सिस को हटाता है। शराब पीने ने लिवर की टॉक्सिस हटाने की क्षमता पर निगेटिव असर पड़ता है जिससे लिवर सेल्स डेमेज होने लगती हैं। लगातार होते इस नुकसान से बात लिवर कैंसर तक पहुंच जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि शराब को छोड़ने का प्रयत्न करें।
विज्ञापन
5 of 6
फूड प्रोडक्ट्स हों या दवाइयां, लिवर की मदद से ही इन्हें पचाया जा सकता है। लेकिन दवाइयों का ज्यादा इस्तेमाल लिवर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कोशिश करें कि पेन रिलीफ या इस तरह की दवाइयों का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करें।