स्वाइन फ्लू के कारण होने वाली दिक्कतें
- फोटो : Freepik.com
बहुत तेज बुखार और सांस की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वाइन फ्लू कई मामलों में गंभीरता वाला हो सकता है। आमतौर पर ये हल्के श्वसन तंत्र के हल्के संक्रमण का कारण बनता है, लेकिन गंभीर स्थितियों में इसके कारण निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत और मौत तक हो सकती है।
- वैसे तो ज्यादातर स्वस्थ लोगों को हल्की बीमारी होती है और वे सही देखभाल से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन ज्यादा जोखिम वाले और कमजोर इम्युनिटी वालों में ये दिक्कत ज्यादा हो सकती है।
- गंभीर स्थितियों में अचानक 102-104 बुखार, ठंड लगने, सूखी खांसी, गले में खराश के साथ नाक बहने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- कुछ मरीजो को पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं जिसमें जी मिचलाने, उल्टी-दस्त की दिक्कत होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रभावित क्षेत्रों में इन दिनों अगर तेज बुखार के साथ सांस की दिक्कत हो रही है या निमोनिया जैसे लक्षण हो रहे हैं उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।