फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में जाकर सिर्फ थकेंगे, बॉडी और मसल्स बनेंगे इस चीज को खाने से

Sun, 10 Feb 2019 12:28 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gym
पुरानी कहावत है कि लोहा उठाने से पहलवान नहीं बना जाता बल्कि पहलवान बना जाता है सही खान-पान से। दरअसल, इन दिनों में युवाओं में सिक्स पैक्स ऐब का तेजी से चलन बढ़ रहा है। हर युवा अपनी बॉडी और फिटनेस के लिए जिम जाता है और घंटों पसीना बहाता है। जिम जाना तो अच्छा है लेकिन सही खान-पान नहीं है तो आपके लिए ये घातक भी हो सकता है। दरअसल, मसल्स और बॉडी टोन तभी होती है जब आपकी थाली में कुछ ऐसी चीजें हों जो आपकी मसल्स को मजबूत करे और फैट को टोन करे। आइए जानते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे आपने जिम जाने के साथ खाना शुरू कर दिया तो यकी मानिए आपकी बॉडी भी बनेगी और मसल्स भी।
विज्ञापन

2 of 5
gym
जिम जाना अच्छी बात है। यदि ये आपकी लाइफ का हिस्सा है तो इसे लाइफ टाइम बनाए रखें क्योंकि केवल एक जगह बैठे रहने वाली इस लाइफ स्टाइल में जिम ही आपके शरीर में एक्टिविटी को बढ़ाता है और खून के दौरे को बेहतर बनाता है। लेकिन जिम जाने या फिर किसी भी तरह की एक्सरसाइज के साथ ही आप अपने खाने में प्रोटीन डाइट को भी शामिल करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
जिम
दरअसल, भारत में एक बड़ी आबादी आज भी शाकाहारी है और शाकाहारी होने की वजह से उनकी थाली में प्रोटीन डाइट की कमी है। नॉनवेज खाने वालों की   प्रोटीन जरूरत पूरी हो जाती है। लेकिन अक्सर जिम जाने वाले बॉडी को मिलने वाले प्रोटीन की उचित मात्रा को नहीं समझ पाते हैं। यदि आप किसी भी तरह की जिम जाने, एरोबिक्स, जुम्बा आदि क्लासेसे ले रहे हैं तो अपने ट्रेनर से खान-पान के बारे में जरूर पूछें।
 

4 of 5
sdf - फोटो : Getty Images
कई बार लोग जिम तो जॉइन कर लेते हैं, लेकिन पैसे बचाने के चक्कर में ट्रेनर पर खर्च नहीं करते। वे जिम जाते हैं और दोस्तों यारों के बीच इस बात का प्रचार करते हैं कि वे जिम जा रहे हैं, लेकिन इसका फायदा कुछ नहीं होता। दरअसल, भारत में हर चौथा व्यक्ति हर विषय का एक्सपर्ट बनता है और वह जिम में जाकर भी यही सोचता है कि वह अपने सिक्स पैक ऐब बना रहा है। लेकिन जिम में बिना किसी ट्रेनिंग के जाना केवल और पैसे बचाने के लिए ट्रेनर ना रखना खतरनाक है। यही नहीं उससे भी ज्यादा खतरनाक है आहार विशेषज्ञ की मदद ना लेना।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिम में एक्सरसाइज
दरअसल, आप यदि आप जिम जा रहे हैं या किसी भी तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं तो अपने खान-पान को मेंटेन करें। सही आहार विशेषज्ञ की सलाह ले ताकि वो आपके शरीर के मुताबिक डाइट चार्ट को प्लान कर सके। वही आपको प्रोटीन की सही मात्रा और कौन से प्रोटीन की जरूरत है इस बारे में बताएगा।

(नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया  है। यदि आप भी जिम जाना चाहते हैं और सही डाइट लेना चाहते हैं विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें