फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stress Effects: तनाव और पेट की समस्या का है गहरा रिश्ता, जानें कैसे रखें पाचन तंत्र को स्वस्थ

Wed, 29 Jul 2026 12:08 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Digestive Health Tips: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनका पेट थोड़ी सी टेंशन के बीच खराब हो जाता है, तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको इसकी सही वजह बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में - फोटो : AI
Digestive Health Tips: क्या आपने कभी महसूस किया है कि जैसे ही तनाव  बढ़ता है, वैसे ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं? कई लोगों को टेंशन के समय पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज, दस्त या भूख में बदलाव जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसके पीछे की क्या वजहें हैं, आज हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबे समय तक तनाव रहने से इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में इसकी सही वजह जानकर सही समय पर देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। तो चलिए आइए जानते हैं कि तनाव से पेट क्यों खराब होता है और इससे बचने के आसान उपाय क्या हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में - फोटो : Adobe Stock

टेंशन में पेट क्यों खराब हो जाता है? जानें इसके पीछे की वजह

दिमाग और पेट का सीधा कनेक्शन होता है

हमारे दिमाग और पेट के बीच एक मजबूत संबंध होता है, जिसे  गट ब्रेन एक्सिस कहा जाता है। जब व्यक्ति तनाव में होता है, तो इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। चिंता और तनाव की स्थिति में दिमाग शरीर को खतरे का संकेत देता है, जिससे पाचन की सामान्य प्रक्रिया धीमी या असंतुलित हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में - फोटो : Adobe Stock
तनाव वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं

तनाव के दौरान शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ये हार्मोन पेट और आंतों की गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे किसी व्यक्ति को कब्ज हो सकती है, तो किसी को बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या हो सकती है।

 

4 of 6
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में - फोटो : Freepik.com
गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है

ज्यादा तनाव लेने से पेट में एसिड का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से एसिडिटी की समस्या रहती है, उनमें तनाव इसका ट्रिगर बन सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में - फोटो : Freepik.com

आंतों की गतिविधि पर असर पड़ता है

तनाव के कारण आंतों की मूवमेंट प्रभावित हो सकती है। कुछ लोगों में आंतें ज्यादा तेजी से काम करने लगती हैं, जिससे दस्त की समस्या हो सकती है। वहीं कुछ लोगों में इसकी गति धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में - फोटो : AI
तनाव से पेट की समस्या कम करने के उपाय
 
  •  रोजाना कुछ समय योग और मेडिटेशन करें
  •  पर्याप्त नींद लें
  •  ज्यादा चाय, कॉफी और जंक फूड से बचें
  • भोजन समय पर करें
  •  पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं
  •  लगातार तनाव रहने पर विशेषज्ञ से सलाह लें

------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें