फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन टी पीने से होता है ये फायदा, स्टडी में सामने आई जानकारी

Wed, 25 Sep 2019 03:32 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
ग्रीन टी दुनियाभर में मशहूर है। ग्रीन टी में कई एंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से हमें स्वास्थ से जुड़े कई फायदे मिलते हैं।  इसलिए इसे मैजिकल ड्रिंक भी कहा जाता है। ग्रीन टी पीने से न केवल वजन घटता है बल्कि इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।  
विज्ञापन

2 of 4
green tea
हाल ही में एक अध्ययन में यह पाया गया है कि ग्रीन टी में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को कम करने की क्षमता है। ग्रीन टी में एक प्राकृतिक ऐंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जिससे बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं। मेडिकल माइक्रोबायॉलजी नाम के जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययनन में बताया गया है कि ग्रीन टी में एपीगल्लॉकातेचीन गल्लते पाया जाता है।यह एंटीबायोटिक के कार्य को पुन: करने में सहायक है। यह बैक्टीरियल पैथोजन P.aeruginosa से होने वाले संक्रमण को ठीक करने में इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
ग्रीन टी - फोटो : self
यह सक्रमंण सांस और खून की नली से जुड़ा हुआ है। यह धीरे-धीरे एंटीबायॉटिक्स के प्रति काफी हावि होता जा रहा है। दरअसल, आजकल एंटीबायोटिक्स के कई मिश्रण को मिलाकर P.aeruginosa बीमारी का इलाज किया जा रहा है। लेकिन दिन प्रतिदिन इस संक्रमण का इलाज करने में मुश्किलें आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि एंटीबायोटिक्स के प्रति रेजिस्टेंस प्रभाव बेहद बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
green tea - फोटो : social media
ऐंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस दिन प्रतिदिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।यही नहीं विश्व स्वास्थय संगठन ने भी P.aeruginosa संक्रमण को मनुष्य के लिए बड़ा खतरा बताया है। लेकिन ग्रीन टी जैसे प्राकृतिक पर्दाथों के इस्तेमाल से हम इस संक्रमण से बच सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें