कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने तीसरे चरण के ट्रायल से पहले ही अपनी वैक्सीन को मंजूरी दे दी है और आपातकालीन इस्तेमाल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाने लगा है। वहीं, इंडोनेशया में भी अगले महीने ऐसा किया जाना है। इधर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देश वैक्सीन पर सफलता से बस एक कदम दूर हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही महीनों में टीकाकरण अभियानों के लिए एक से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत में देसी वैक्सीन Covaxin के अलावा सीरम इंडिया की Covishield और जायडस कैडिला की Zycov-D वैक्सीन से भी काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं भारत समेत दुनियाभर में विकसित हो रही वैक्सीन पर क्या है ताजा अपडेट: