फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में बड़ी खुशखबरी, कोवैक्स अभियान में वैक्सीन की 20 करोड़ खुराक देगी यह कंपनी

Wed, 28 Oct 2020 04:22 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के देशों को इसकी कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन बनाने की रेस में दुनिया के कई देश शामिल हैं। रूस और चीन के बाद अब भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देश वैक्सीन पर कामयाबी के करीब हैं। कोरोना अलग-अलग टीकों की कीमत भिन्न हो सकती है। ऐसे में एक सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि क्या अमीर देशों में लोगों को वैक्सीन पहले मिल जाएगी और गरीब देश क्या वैक्सीन से वंचित भी रह सकते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए वैक्सीन के समान वितरण की आवश्यकता है और इसके लिए कई देशों ने मिलकर को कोवैक्स (Covax) प्लान बनाया है। इस अभियान में कई कंपनियां योगदान कर रही है।
विज्ञापन

2 of 7
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala
कोवैक्स (Covax) अभियान में अपनी सहभागिता करने जा रही दवा निर्माता कंपनी सैनोफी और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) ने अपने संभावित कोविड-19 टीके की 20 करोड़ खुराक कोवैक्स केंद्र को देने पर सहमित जताई है। कंपनी की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है और आने वाले कुछ महीनों में इसके तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खबरों के मुताबिक, सैनोफी-जीएसके के टीके का परीक्षण अभी शुरुआती चरण में है और इसके परिणाम दिसंबर की शुरुआत में आने की संभावना है। दोनों दवा निर्माता कंपनियों ने बुधवार को कहा कि वे इस वर्ष के अंत में तीसरे चरण के परीक्षण की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं और टीके के नियामक से 2021 के पूर्वार्द्ध तक मंजूरी देने का आग्रह किया है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का टीका पूरी दुनिया में समान रूप से पहुंचाने के लिए कोवैक्स केंद्र बनाया गया है। यह सुविधा कोवैक्स प्लान का हिस्सा है जो सरकारों, स्वास्थ्य संगठनों, उद्यमों और चैरिटी के बीच कोविड-19 टीका के विकास और वितरण में तेजी लाने के लिए भागीदारी की गई है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सैनोफी टीका इकाई के प्रमुख थॉसम ट्रायंफ ने कहा कि इस स्तर के वैश्विक स्वास्थ्य संकट का समाधान करने के लिए अद्वितीय भागीदारी की जरूरत है। कोवैक्स केंद्र के लिए आज हम जो प्रतिबद्धता कर रहे हैं उससे महामारी को नियंत्रण में लाने के लिए बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़े के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब चार करोड़ 40 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 11 लाख 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी के कारण मरने वालों की संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ देशों में सीमित जांच हो रही है और मामलों की सही संख्या सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
क्या है कोवैक्स प्लान?
दरअसल, यह सवाल बहुत पहले से उठ रहा है कि क्या अमीर और ताकतवर देशों को वैक्सीन पहले मिल जाएगी और गरीब यानी कम आय वाले देश पीछे जाएंगे। इस असमंजस की स्थिति को खत्म करने के लिए 'कोवैक्स प्लान' बनाया गया है, जिसका संचालन गावी (GAVI), विश्व स्वास्थ्य संगठन और सीईपीआई(CEPI) नामक संस्था मिलकर कर रहे हैं। गावी वैक्सीन एलायंस के एक वरिष्ठ अधिकारी सेथ बर्कले का कहना है कि कोवाक्स प्लान में अब तक 180 से ज्यादा देश शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें