हल्दी वाला दूध पानी के फायदे
- फोटो : istock
हल्दी वाला दूध बहुत फायदेमंद
दिन की थकान के बाद रात में अच्छी नींद पाने के लिए, सोने से पहले रोजाना एक कप दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर सभी लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। हल्दी एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों वाली होती है जो शरीर से थकान और दर्द को दूर करके आराम से सोने में मदद करती है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या होती है उन्हें भी इस उपाय से लाभ मिल सकता है। हल्दी वाला दूध प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ कई प्रकार के संक्रमण के जोखिम को कम करने वाला भी माना जाता है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।