जेनरल मोटर्स की जीएम डायट के नाम से चर्चित ये डायट कई भारतीयों को फायदा पहुंचा चुकी है और विदेश तक में लोग इसे आजमाते हैं। अगर आपने अब तक नहीं आजमाया और जल्द ही वजन घटाना चाहते हैं तो इस कर के देखिए। पूरी तरह शाकाहार पर आधारित ये डायट प्लान 7 दिन में आपका 7-8 किलो तक वजन घटाएगा।
विज्ञापन
जीएम डायट से वजन घटाएं
2 of 8
- फोटो : getty images
इस डायट का पहला दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस दिन आपको सिर्फ फिल खाने हैं। आप जो चाहें और जितने चाहें फल खा सकते हैं सिवाए केला। अच्छा रहेगा अघर आप तरबूज, खरबूजा, सेब, अनार, पपीता जैसे फल ज्यादा खाएंगे तो। पूरे दिन में पानी भी पीते रहें ताकि उर्जा बनी रहे। अगर आप पूरे दिन सिर्फ तरबूज या खरबूजा खाएंगे तो आसानी से 1 किलो तक वजन कम होगा। याद रहे, फलों के अलावा कुछ और नहीं खाना है।
विज्ञापन
जीएम डायट से वजन घटाएं
3 of 8
- फोटो : getty images
इसी तरह दूसरे दिन आपको सिर्फ सब्जियां खानी हैं। उबली हुई या कच्ची सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, खीरा, टमाटर, फूलगोभी बेहतर काम करेंगी। दिन की शुरुआत उबले आलू और उस पर थोड़े से मक्खन के साथ करें। इससे शरीर को जरूरी कार्बोहायड्रेट मिल जाएगा जो पूरे दिन के लिए काफी होगा। लेकिन एक आलू से ज्यादा न खाएं। जब तक पेट न बर जाए, तब तक सब्जियां खा सकते हैं।
जीएम डायट से वजन घटाएं
4 of 8
- फोटो : getty images
तीसरे दिन सब्जियां और फल दोनों खाने हैं। खूब उबली हुई सब्जियां और केले को छोड कर कोई भी पल खाएं साथ ही ढेर सारा पानी पिएं। आलू बिलकुल न खाएं क्योंकि जरूरी कार्बोहायड्रेट फलों से मिल जाएगा।
विज्ञापन
जीएम डायट से वजन घटाएं
5 of 8
- फोटो : getty images
पिछले तीन दिन आपको केला छूने को भी मना किया गया लेकिन चौथा दिन केले के नाम है। इस दिन आपको सिर्फ केला और दूध लेना है। वैसे तो केला और दूध वजन बढ़ाता है लेकिन इस डायट में शरीर को पोटाशियम और सोडियम देने का काम करेगा। दिनभर में 6 केले और 4 गिलास दूध लेना है। चाहें तो शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, टमाटर का बना सूप भी ले सकते हैं लेकिन दिन में सिर्फ एक बार।
विज्ञापन
जीएम डायट से वजन घटाएं
6 of 8
- फोटो : getty images
पांचवे दिन टमाटर, अंकुरित चने और पनीर खा सकते हैं। इन सब चीजों का सूप बना कर भी पी सकते हैं। इस दिन से पानी पीने की मात्रा बढ़ा दें। 6 टमाटर भी खा सकते हैं। इस तरह शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकलेगा औऱ फाइबर भी मिलेगा।
विज्ञापन
जीएम डायट से वजन घटाएं
7 of 8
- फोटो : getty images
छठवें दिन आप अंकुरित चीजें, पनीर और दूसरी सब्जियां खा सकते हैं लेकिन टमाटर को हाथ भी न लगाएं। सूप और खूब सारा पानी पायदा पहुंचाएगा। आपको शरीर में फर्क दिखने लगेगा।
सातवें और आखिरी दिन आप ताजे फलों के जूस पीजिए। एक कप ब्राउन राइस या आधी रोटी भी खा सकते हैं। इस दिन जो चाहें सब्जियां भी खाइए। लेकिन खूब पानी पीना न भूलें। अगर आप ये डायट पूरी कर ले गए तो वाकई आप में बहुत हिम्मत है। इससे वजन जरूर कम होगा।