अदरक की सही मात्रा का रखें ध्यान
- फोटो : Pixabay
अदरक के साइड इफेक्ट्स
आहार विशेषज्ञ डॉ आरती सिंह बताती हैं, वैसे तो अदरक सभी के लिए सुरक्षित है और इसके दुष्प्रभावों का जोखिम न के बराबर होता है, हालांकि यदि आप इसका दैनिक रूप से बहुत अधिक सेवन कर रहे हैं तो इसके कुछ संभावित नुकसान जरूर हो सकते हैं। अदरक के शुरुआती साइड-इफेक्ट्स में हार्ट बर्न, दस्त, डकार, और पेट की सामान्य परेशानी हो सकती है, हालांकि यदि आप रोजाना 5 ग्राम से अधिक मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं तो इसके गंभीर साइड-इफेक्ट्स का खतरा बढ़ जाता है। इसमें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।