Which Tests Should be Done For Heart Disease: आज की बदलती जीवनशैली में हृदय रोग एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है, जो न सिर्फ बुजुर्गों को, बल्कि युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। हार्ट अटैक का मुख्य कारण दिल की धमनियों में फैट का जमना है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है। अक्सर लोग दिल की बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है।
लेकिन, कुछ जरूरी जांचें करवाकर हम दिल की सेहत का पता लगा सकते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को समय रहते पहचान सकते हैं। ये जांचें एक तरह से दिल के स्वास्थ्य की 'रिपोर्ट' होती हैं, जो हमें बताती हैं कि हमारा दिल कितना स्वस्थ है। आइए इस लेख में ऐसी 6 महत्वपूर्ण जांचों के बारे में जो दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को पहले ही बता सकती हैं और आपके दिल के स्वास्थ्य को सुरक्षा दे सकती हैं।