अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें ऑफिस में, घर पर और पार्क में, मतलब ऐसी कोई जगह नहीं जहां मच्छर अपना शिकार न बनाते हो तो अब वक्त आ गया है अपने इन दुश्मनों से बदला लेने का। खास बात यह है कि इन दुश्मनों को आपसे दूर रखने में आपकी मदद मच्छर भगाने वाली टिकिया या कोइल नहीं बल्कि आपका स्मार्ट फोन करेगा। सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही हो पर ये सच है। आइए जानते हैं कैसे।