फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन लेने के चक्कर में भूलकर भी न खाएं ये फल, फायदे की जगह पहुंचा देंगे नुकसान

Thu, 21 Nov 2019 01:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
fruits
फल सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। फलों में कई तरह के विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और दूसरे तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये ही वजह है कि हर कोई फल खाने की सलाह देता है। हालांकि कई तरह के फल ऐसे भी होते हैं जिनको हम फायदेमंद समझकर खा रहे होते हैं लेकिन असल में वो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। इन फलों में कार्बोहाइड्रेड होता है जो कि हमारे शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
सही वक्त पर खाएं सही फल
अगर आपको डायबिटीज है तो आप ऐसे फलों को कतई न खाएं जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपको उच्च रक्त चाप की समस्या है तो आप आम, केले जैसे बहुत मीठे फलों का सेवन न करें। फलों के जूस की जगह टुकड़ों में काटकर उनका सेवन करना चाहिए। फलों को बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं।
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
दरअसल आम और अंजीर ऐसे फल हैं जिनमें प्राकृतिक तौर पर शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इन दोनों फलों में क्रैनबेरी और ब्लैकबेरी से ज्यादा शुगर की मात्रा होती है। लेकिन, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आपको इनको अपनी डाइड से बाहर कर देना है।
विज्ञापन

4 of 4
fruits - फोटो : instagram
फलों में जो शुगर की मात्रा होती है वो प्राकृतिक तौर पर होती है। इसके अलावा फलों में फाइबर भी होता है जिसकी वजह से यह आसानी से पच जाते हैं। हमारे पाचन तंत्र को दुरस्त रखते हैं। फलों में दो तरह का फाइबर होता है। ये घुलनशील और अघुलनशील फाइबर है।  अंगूर को छोड़कर ज्यादातर फलों में फाइबर की मात्रा के साथ ही शुगर का स्तर भी होता है। अंगूर में शुगर की मात्रा काफी कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें