food
- फोटो : istock
विशेषज्ञों ने इस अध्ययन के दौरान पाया कि घर के बाहर बने खाने में वसा और सोडियम की मात्रा बहुत अधिक जबकि इसमें पोषक तत्वों, फल, सब्जियां, साबुत अनाज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे सुरक्षात्मक तत्वों की मात्रा बहुत ही कम होती है। इस तरह के भोजन का लगातार सेवन करना कई प्रकार से हमारे सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि वैसे तो कुछ रेस्टोरेंट में गुणवत्ता पूर्ण भोजन दिए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन घर पर बने भोजन के मुकाबले इनमें पौष्टिकता की मात्रा बेहद कम होती है।