ब्लड शुगर हाई रहने या डायबिटीज की समस्या दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही है। कुछ दशकों पहले तक ये बीमारी ज्यादातर उम्रदराज लोगों में होती थी, हालांकि अब कम उम्र वाले यहां तक कि बच्चे भी इसका शिकार होते जा रहे हैं। जिन लोगों को डायबिटीज है उनमें शरीर के कई अंगों जैसे किडनी-लिवर, आंखों और तंत्रिकाओं के भी क्षति होने का खतरा बढ़ जाता है।
भारतीय आबादी में डायबिटीज की बीमारी जिस गति से बढ़ती जा रही है, उसे देखते हुए भारत को 'डायबिटीज कैपिटल' कहा जाने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस रोग के लक्षणों को लेकर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। अगर समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए और इलाज शुरू हो जाए तो कई जटिलताओं से बचाव किया जा सकता है।
डायबिटीज रोगियों को बार-बार पेशाब आने की दिक्कत होती है, टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह की डायबिटीज में ये समस्या देखी जाती है। पर इसका कारण क्या है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।