क्या आपको भी दिन में कई बार पेशाब जाना पड़ता है? पेशाब जाने की वजह से आपकी रात की नींद भी प्रभावित हो रही है? अगर हां तो इसे नजरअंदाज न करें, पेशाब में होने वाले बदलाव या कोई अन्य दिक्कतें कई बार गंभीर बीमारियों की ओर इशारा हो सकते हैं।
आमतौर पर बार-बार पेशाब आने की समस्या को डायबिटीज का संकेत मान लिया जाता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर पेशाब ज्यादा आने लगता है और आपको प्यास भी ज्यादा लगती है। लेकिन हर बार पेशाब की ये समस्या डायबिटीज के कारण हो ये जरूरी नहीं है। कई बार शरीर में पानी की अधिकता, ज्यादा चाय-कॉफी पीने या कुछ दवाइयों के कारण भी पेशाब बढ़ सकती है। अगर आपको भी कुछ समय से ये दिक्कत बनी हुई है तो डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच जरूर करा लें।
आइए जानते हैं कि बार-बार पेशाब आने की समस्या के क्या कारण हो सकते हैं और कब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए?