सिरदर्द की समस्या बहुत आम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सिरदर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। जीवनशैली-तनाव, कुछ प्रकार की अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियां और यहां तक कि पर्यावरणीय कारक सिरदर्द बढ़ाने वाले हो सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ सामान्य सी स्थितियां जैसे निर्जलीकरण, नींद की कमी, तनाव होना या बहुत अधिक कैफीन जैसे आहार भी सिरदर्द का कारण बन सकते हैं।
आमतौर पर कुछ आसान से उपायों और दवाओं की मदद से सिरदर्द में आराम पाया जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि लगातार या लंबे समय तक बने रहना वाला सिरदर्द कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का एक लक्षण भी हो सकता है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना और इससे बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।
अक्सर बना रहने वाला तेज सिरदर्द कई बार ब्रेन ट्यूमर या मस्तिष्क से संबंधित गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।