फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं मखाने, इन रोगों से दिलाते हैं छुटकारा

Fri, 10 Jan 2020 08:36 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया
मखाने सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इनमें सोडियम, कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। अगर आप मखाने को नियमित तौर पर अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको कई रोगों से छुटकारा मिलने के साथ ही अनगिनत स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। मखाने खाने से लंबे वक्त तक पेट भरे होने का असहास होता है जिसकी वजह से अनहेल्दी चीजों के लिए क्रेविंग नहीं होती। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। पेट की समस्याओं से लेकर दिल की बीमारियों तक में मखाने बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं मखाने कैसे खाने चाहिए और किन बीमारियों से ये आपको दूर रखते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मखाना - फोटो : सोशल मीडिया
मखाने को आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। आप चाहें तो मखाने को फ्राई करके भी खा सकते हैं। यह भी कहा जाता है कि अगर आप रोज सुबह खाली पेट मखाने खाते हैं तो आपको मधुमेह की बीमारी कभी नहीं होती है। मखाने के सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मखाना - फोटो : FREE PIC
मखाने आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मखाने खाने से दिल स्वस्थ्य रहता है और पाचन की समस्या दूर होती है। पुराने से पुराने कब्ज से छुटकारा मिलता है। अगर आप अनिद्रा और तनाव से गुजर रहे हैं तो मखाने आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आपको रात को दूध के साथ मखाने का सेवन करना चाहिए।
 

4 of 6
paneer makhana
दरअसल मखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और आसानी से पच जाता है। मखाने खाने से भूख में भी सुधार होता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो मखाने जरूर खाएं क्योंकि इनमें कैल्शियम होता है और गठिया के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
मखाने - फोटो : free pick
मखाने खाने से किडनी मजबूत होती है और वजन घटाने में भी मखाने सहायक होते हैं। दरअसल, सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाने को कई लोग भून कर खाते हैं तो कई लोग ऐसे ही खाते हैं। मखाने की खीर भी बेहद स्वादिष्ट होती है। मोटापा हो या डायबिटीज, या फिर हाई बीपी मखाने इन सभी बीमारियों से आपको छुटकारा दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
makhana
मखाने में प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। इसे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। मखाने में फोलिक एसिड, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होने की वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए इनका सेवन लाभकारी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें