फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brain Health: आहार की ये चीजें कम कर सकती हैं कोर्टिसोल का स्तर, तनाव-चिंता में मिलेगा आराम

Fri, 24 May 2024 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Stress Woman - फोटो : Pexel
तनाव-चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर अगर ध्यान न दिया जाए तो इससे अवसाद जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि आखिर ये समस्याएं होती क्यों हैं? मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर सामान्य से अधिक हो जाने के कारण चिंता-तनाव का खतरा बढ़ सकता है। नकारात्मक परिस्थितियों में हमारा शरीर कोर्टिसोल हार्मोन स्रावित करने लगता है जो तनाव-चिंता को बढ़ाने का कारण बनती हैं।

आप लाइफस्टाइल और आहार में कुछ सामान्य से बदलाव करके भी इस हार्मोन के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोर्टिसोल हार्मोन के क्या कार्य हैं और इसे आहार के माध्यम से कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
कोर्टिसोल हार्मोन के कार्य - फोटो : istock
कोर्टिसोल हार्मोन और इसके कार्य

कोर्टिसोल हार्मोन शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है। नींद के चक्र को ठीक रखने, शरीर में सूजन को कम करने के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन के उपयोग को नियंत्रित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

कोर्टिसोल वैसे तो शरीर के लिए कई प्रकार से आवश्यक है पर इसकी अधिकता के कारण मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। कोर्टिसोल को बढ़ाने में आहार की भी विशेष भूमिका मानी जाती है। इसके स्तर को नियंत्रित रखने के लिए आइए जानते हैं कि किन चीजों के सेवन से लाभ पाया जा सकता है?
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Vitamin B-12 - फोटो : istock
विटामिन-बी वाले खाद्य पदार्थ जरूरी

क्लीवलैंड क्लीनिक द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार आहार में विटामिन-बी वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाना कोर्टिसोल के स्तर को ठीक रखने में सहायक हो सकता है। साबुत अनाज और कुछ पशु आधारित स्रोतों में विटामिन-बी होता है, विशेष रूप से विटामिन-बी12 कोर्टिसोल के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है। चिकन, अंडे, मांस आदि के सेवन से शरीर में आसानी से इसकी पूर्ति की जा सकती है।

4 of 5
ओमेगा-3 - फोटो : istock
ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी

ओमेगा-3 फैटी एसिड को मस्तिष्क की सेहत के लिए आवश्यक माना जाता है। ये शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने में भी मददगार है। आहार विशेषज्ञ गरिमा चंदेला बताती हैं इसका सबसे अच्छा स्रोत वसायुक्त मछलियां मानी जाती हैं। आप इसे कुछ पौधों पर आधारित स्रोतों से भी प्राप्त कर सकते हैं। एवोकाडो, चिया सीड्स, ऑलिव ऑयल, अखरोट को आहार का हिस्सा बनाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैग्नीशियम वाले आहार - फोटो : istock
मैग्नीशियम वाली चीजें हैं फायदेमंद

मैग्नीशियम वाली चीजें शरीर में सूजन को कम करने, कोर्टिसोल का मेटाबॉलिज्म करने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकती हैं। इसके लिए आहार में एवोकाडो, केले, ब्रोकली, डार्क चॉकलेट और कद्दू के बीज को शामिल किया जा सकता है। मैग्नीशियम वाली चीजों के सेवन से संपूर्ण शरीर को लाभ मिल सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें