हम सभी लोग फलों और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रैश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि कुछ चीजों को फ्रिज में नही रखना चाहिए। इन्हें फ्रिज में रखने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में रखना एवॉइड करना चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
white bread
ब्रेड
आप यह पढ़कर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ब्रेड को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इसका स्वाद तो बदलता ही है साथ ही ये आपकी सेहत को भी भारी नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन
3 of 8
coffee
कॉफी
कॉफी को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से ये उसमें रखी दूसरी चीजों का महक सोख लेती है और जल्दी खराब हो जाती है।
4 of 8
टैनिंग
टमाटर
टमाटर को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इनके अंदर की झिल्ली टूट जाती है. जिस वजह से टमाटर जल्दी गलने लगता है। इतना ही नहीं फ्रिज में रखें टमाटर हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
banana
केला
केले को फ्रिज में रखने से ये काला पड़ने लगता है। इससे ईथाइलीन नाम की गैस निकलती है जिससे ये अपने आसपास रखे फलों को भी खराब कर देता है।
विज्ञापन
6 of 8
curd with honey
शहद
शहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। शहद तो पहले से ही प्रिजर्व रहता है। इसे आप सामान्य तौर पर ही जार में बंद करके रख देंगे तो वो भी वो सालो-साल चलेगा। फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और उसे जार से निकालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
potato
आलू
आलू को फ्रिज में रखने से इसका स्टार्च शुगर में बदलने लगता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इससे उसके स्वाद पर भी असर पड़ता है।