फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये छह चीजें डाइट में शामिल करने से आपको कभी नहीं होगा शुगर

Mon, 01 Jul 2019 06:36 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
diabetes
जीवनशैली और खानपान में बदलाव के जरिए डायबिटीज को रोका जा सकता है। दरअसल, अगर हम अपनी डाइट में कुछ पौष्टिक चीजें शामिल करते हैं तो हमें डायबिटीज होने का खतरा बहुत कम रह जाता है। ये चीजे हमारे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखती हैं और डायबिटीज के लिए ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है। पौष्टिक आहार के जरिए आप टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से पौष्टिक आहार डाइट में शामिल करने से शुगर नहीं होता...
विज्ञापन

2 of 8
diabetes
अगर आप चाहते हैं कि आपको शुगर न हो तो पत्तेदार साग खाएं। पत्तेदार सब्जियां बेहद पौष्टिक होती हैं। इनमें कम कैलोरीज होती है। नियमित डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। पत्तेदार सब्जियों से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनीज भी मौजूद होते हैं। पत्तेदार साग में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की भरपूर मात्रा होती है।

 
विज्ञापन

3 of 8
egg
डाइट में अंडे शामिल करने से डायबिटीज का खतरा कम रहता है।शोध में यह बात सामने आई है कि टाइप-2 डाइबिटीज वाले जिन मरीजों ने हर रोज दो अंडे अपनी डाइट में शामिल किए, उनके कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहा। इसके अलावा अंडे में भरपूर मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है।

 

4 of 8
दालचीनी
दालचीनी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा होती है। कई शोधों में इस बात का पता चला है कि दालचीनी इंसुलिन सेंसटीविटी के स्तर में सुधार करता है। इसके अलावा दालचीनी में कोलेस्ट्रोक की भी मात्रा कम होती है। अपने खाने में दालचीनी का इस्तेमाल करें डायबिटीज का खतरा कम होगा।
विज्ञापन

5 of 8
हल्दी
हल्दी के कई स्वास्थ लाभ हैं। औषधीय गुणों की वजह से हल्दी का भारतीय मसालों में अलग ही स्थान है। डाइबिटीज में भी हल्दी लाभदायी है। हल्दी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का भी खतरा कम होता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
दही
अगर आपको डाइबिटीज से बचना है तो अपने भोजन में दही को शामिल करें। दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे डाइबिटीज के साथ ही हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा दही वजन कम करने में भी लाभकारी होती है।
 
विज्ञापन

7 of 8
मछली
मछली बेहद पौष्टिक होती है। इसे डाइट में सेवन करने से आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।मछली में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हार्ट के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है। 
विज्ञापन

8 of 8
xvfbdc - फोटो : Getty Images
डाइट में काजू, बादाम, अखरोट और मेवे शामिल करने से डाइबिटीज नियंत्रित रहता है। शोधों में इस बात की जानकारी मिली है कि प्रत्येक दिन नियमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स लेने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें