फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डियों के कमजोर होने से होती हैं ये बीमारियां, मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें

Tue, 12 Nov 2019 03:32 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दर्द - फोटो : pixabay

अगर आपको अपनी हड्डियों को मजबूत रखना है तो कैल्शियम की भरपूर मात्रा वाली चीजों का सेवन जरूरी करें। दरअसल, हड्डियां अगर एक बार कमजोर हो गई तो फिर घुटनों के दर्द से लेकर जोड़ों की समस्या तक की कई बीमारियों से आप परेशान रहेंगे। हर उम्र में हड्डियां का मजबूत होना बेहद जरूरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे अच्छा है कि आप पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं, क्योंकि इनमें कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है। आइए जानते हैं आपको हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए...

विज्ञापन

2 of 4
जोड़ों में दर्द - फोटो : pixabay
अगर आप कैल्शियम की भरपूर मात्रा वाली चीजों का सेवन नहीं करेंगे तो आपकी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी। कैल्शियम के साथ ही हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन ए और के भी लाभकारी है। आप ऐसी चीजों को भी शामिल करें जिनमें पौटेशियम और जिंक की मात्रा हो।
विज्ञापन

3 of 4
बादाम
आप हड्डियों की मजबूती के लिए बादाम खाएं। एक मुट्ठी बादाम में 75 ग्राम से ज्यादा कैल्शियम होता है। इसके साथ ही पौटेशियम और प्रोटीन की मात्रा भी होती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आप बीन्स की दाल खाएं। इनमें कैल्शियम और मैग्नेशियम की अच्छी मात्रा होती है।
विज्ञापन

4 of 4
broccoli
ब्रोकली को हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ब्रोकली में  कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा आप हड्डियों की मजबूती के लिए पत्तागोभी की सब्जी भी खा सकते हैं।  काजू, बादाम और मछली भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें