Food Poisoning Symptoms And Prevention: फूड पॉइजनिंग एक ऐसी स्थिति है जो दूषित, बासी या बैक्टीरिया युक्त भोजन के सेवन से होती है। अक्सर हम इसे पेट की सामान्य खराबी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह शरीर में डिहाइड्रेशन और अंगों की विफलता तक का कारण बन सकती है।
जब साल्मोनेला, ई-कोलाई या लिस्टेरिया जैसे सूक्ष्मजीव भोजन के जरिए हमारे पाचन तंत्र में प्रवेश करते हैं, तो वे जहरीले तत्व छोड़ते हैं, जिससे उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसे लक्षण उभरते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, फूड पॉइजनिंग का मुख्य कारण भोजन पकाने, स्टोर करने और उसे परोसने के दौरान की जाने वाली छोटी-छोटी लोपरवाहियां होती हैं।
विशेष रूप से नमी वाले मौसम और गर्मियों में यह समस्या महामारी की तरह फैलती है। भोजन की स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि भोजन को सही से उचित तापमान पर पकाया गया है या नहीं। इन जोखिमों को समझना और अपनी रसोई की आदतों में सुधार करना ही इस खतरनाक संक्रमण से बचने का एकमात्र प्रभावी तरीका है।