diabetes
टाइप 2 मधुमेह से ग्रस्त रोगी नवरात्रि का व्रत रख सकते हैं। मगर उन्हें डॉक्टर से अपनी दवाइयों से संबधित सलाह लेनी चाहिए। अगर आप टाइप 2 मधुमेह रोगी हैं और आप नवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं। ऐसे में व्रत लेने से पहले गेंहू, दाल,नट्स और प्रोटीन प्राप्त मात्रा में लेना चाहिए। अगर आप इन सारी चीज़ों का सेवन प्रयाप्त मात्रा में करते हैं तो इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी , जिससे आपमें व्रत लेने की हिम्मत आएगी। इसके अलावा अगर आप निर्जला व्रत रखना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको व्रत से पहले फलों का जूूस, लौकी और तोरई जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।