फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Hotel: हवा में फाइव स्टार जैसी सुविधाओं वाला होटल, इसमें स्विमिंग पूल से लेकर तमाम सुविधाएं मौजूद

Fri, 08 Dec 2023 01:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sky cruise - फोटो : Social Media
इस दुनिया में लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निर्माताओं ने कई ऐसी बिल्डिंग्स और होटल बनाए हैं, जो अपने आप में काफी खास हैं। कोई होटल पानी के नीचे है तो कई पहाड़ काटकर बनाए गए हैं। स्विटजरलैंड में पहाड़ों की गोद में बना ‘एश्चर क्लिफ’ हो या मालदीव में समुद्र के बीच बना  ‘कोनराड होटल’, ये सभी अपनी यूनीकनेस के लिए बहुत फेमस हैं और अक्सर चर्चा में रहते हैं। इनकी वायरल तस्वीरों को देखने के बाद एक बार आपका भी इनकी सैर करने का मन जरूर करता होगा।

पर इस लेख में हम जिस होटल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो न तो समुद्र के बीच है न पहाड़ों के, ये होटल हवा में तैरता है। आसमान में बादलों के बीच मौजूद ये होटल अपने आप में बहुत खास अनुभव वाला होगा। सबसे खास बात, ये उन सभी सुविधाओं से लैस होगा जो आपको पांच सितारा होटल में देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ये है उड़ने वाला होटल - फोटो : Youtube/Hashem Al-Ghaili
स्काई क्रूज़ का अनुभव

आइए आपको हम ऐसी दुनिया में ले चलते हैं जहां आश्चर्य कभी खत्म ही नहीं होता, यहां आपके लिए एक और आश्चर्यजनक चीज है। एक बेहतरीन स्काई डाइनिंग अनुभव आपका इंतजार कर रहा है। परमाणु-संचालित स्काई होटल का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, इसे "स्काई क्रूज़" का भी नाम दिया गया है। इस होटल के जरिए आकाश में महल के रूप में कल्पना की गई है, जो वास्तव में अद्भुत अनुभव है।


विज्ञापन

3 of 5
Hotel in Space - फोटो : istock
मिलेंगी सारी सुविधाएं

इस विशाल स्काई क्रूज में रेस्तरां और बार से लेकर शॉपिंग मॉल, जिम, मेडिकल सेंटर, मूवी थिएटर, स्विमिंग पूल, लिफ्ट, इवेंट स्पेस भी होगा। इस होटल को 5,000 लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जहां से आप पूरे आसमान का 360-डिग्री व्यू ले सकते हैं। तो बादलों के बीच रहने का ख्वाब अब आप हकीकत में भी बदल सकते हैं।

4 of 5
ये है उड़ने वाला होटल - फोटो : Youtube/Hashem Al-Ghaili
महीनों तक रह सकेंगे हवा में 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एआई-पायलट वाला ये स्काई क्रूज कई दिनों या महीनों तक हवा में रह सकता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह कभी जमीन पर नहीं गिरेगा। क्रूज को 20 परमाणु संलयन इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा। स्काई क्रूज में अगर हवा में रहते हुए कोई खराबी भी हो जाती है तो मरम्मत और अन्य रखरखाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hotel bill new - फोटो : istock
मूल रूप से टोनी होल्मस्टेन द्वारा डिज़ाइन किया गया ये स्काई क्रूज आपको आसमान में रहने का मौका दे रहा है। हालांकि इसका वीडियो अभी कांसेप्ट बेस्ड ही है। इसपर कितना काम हुआ है और कब तक इन सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा इसका फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।


-----------------------
स्रोत और संदर्भ
Would You Take A Sky Cruise In A Nuclear Powered Flying Hotel

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें