जब तोंद निकल जाती है तो इंसान के शरीर की खूबसूरती में कमी आ जाती है, और ज्यादा निकले हुए पेट से कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। पर आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं क्योंकि आप 10 दिन में अपनी जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करके अपने निकले हुए पेट को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
2 of 11
पहला दिन- सारे जंक फूड खाने छोड़ने होंगे और इसके बदले फल, सब्जियों और दाल खाने पर ज्यादा जोर देना होगा। लो-फेट डेयरी प्रॉडक्टस खाना फायदेमंद रहेगा। पेट कम करने के लिए कार्बोहाईड्रैट खाना खाना बिलकुल छोड़ना पड़ेगा।
रोजाना 10 से 12 ग्लास पानी जरूर पियें यह पाचन में भी मदद करेगा। करीब 250 एमएस पानी में 2 चम्मच ऑर्गेनिक सेब का सिरका और 1 चम्मच शहद मिलाकर पूरे दिन में कम-से-कम 2 से 3 बार पियें।
विज्ञापन
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
3 of 11
- फोटो : getty
दूसरा दिन- आप इस दिन ज्यादा से ज्यादा उबली हुई सब्जियां खाएं। इससे आपका ब्लड शुगर स्थिर रहेगा। फल और सब्जियां इस दिन भी खाएं पर फलों में केला और सेब खाने से बचें। आप रोजाना एकसरसाइज करते हैं और साथ ही बताई डाइट को भी फॉलो करें।
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
4 of 11
- फोटो : getty images
तीसरा दिन- इस दिन आप नाश्ते में 50 ग्राम कारबोहाइड्रेट से लें। लो कारबोहाइड्रेट तीसरे दिन आपकी डाइट का हिस्सा रहेगा। बेहतर होगा कि आप 50 ग्राम दलिया खाएं। बाकी दिन आप फ्रूट और सब्जियां खाएं लेकिन 10 से 12 ग्लास पानी पीना न भूलें। आप पेट कम करने के लिए उकड़ूं बैठ कर सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज भी तीसरे दिन से शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
5 of 11
चौथा दिन- नाश्ते में सब्जियां लें और खासकर पालक खाएं। दिम में आप खीरा खाएं यह भी फायदा देगा और खीरे को अपनी सलाग में शामिल कर लें। पेट कम करने की एक्सरसाइज करना न भूलें। लेट कर अपने हाथ पीछे की तरफ करके अपने सिर के नीचें रखें और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर फर्श पर रखें।
विज्ञापन
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
6 of 11
- फोटो : getty
पांचवा दिन- कम फैट वाला दूथ पियें और इस दिन आप एक या दो केले खा सकते हैं। यह आपके शरीर में जरूरी काइब्रोहाईड्रेट के लिए है। आप सब्जियों का सूप भी पी सकते हैं और पौषक तत्वों के लिए सलाद खाने में खाएं। एक्सरसाइज में आप अपनी कमर के बल लेटकर घुटनों और पंजों को मोड़ें और बाहें फैलाएं पर अपनी उंगलियों को ऊपर की तरफ सीधे रखें।
विज्ञापन
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
7 of 11
छठा दिन- हरी फलियां जरूर खाएं, फलों को खाती रहें और एक्सरसाइज करती रहें साथ ही पानी पीना जारी रखें।
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
8 of 11
सातवां दिन- इस दिन आप नाश्ते में पालक खा सकते हैं और भुना हुआ टमाटर भी खा सकते हैं। दोपहर के वक्त अगर खाने का दिल करे तो आप उबली हुई फूल गोभी खा सकते हैं। एयरोबिक्स एक्सरसाइज कम-से-कम 30 मिनट जरूर करें।
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
9 of 11
- फोटो : getty
आठवां दिन- ब्रेकफास्ट आप गेहूं से बने ब्रेड के साथ भी कर सकते हैं और बाकी पूरे दिन आप सब्जियां और फल खाना बिलकुल न भूलें। रेग्यूलर एक्सरसाइज के अलावा स्विमिंग भी आप शुरू कर सकते हैं।
10 दिन में होगा पेट कम, बस फॉलो करें ये बातें
10 of 11
- फोटो : getty images
नौवां दिन- पूरे दिन आप केवल सब्जियां खाएं जिसमे कम कैलोरी हो। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा। याद रखें सही पाचन पेट कम करने के लिए जरूरी है। रोजाना 40 मिनट दौड़ें, और एयोरबिक एक्सरसाइज करते रहें।
दसवां दिन- इस दिन के नाश्ते में आप साबुत अनाज से बनी चीजें खाएं और फल भी खा सकते हैं। दोपहर के वक्त लो फाइबर चीजें खाएं। आप रस्सी कूदना भी शुरू करें यह आपका पेट कम करने में सहायक होगी। ज्यादा तेल और ज्यादा मीठा खाने से बचें। दस दिन बाद आप अपने पेट में कमी महसूस करेंगे और पेट कम करने की एक्सरसाइज और डाइट को लगातार फॉलो करते रहें।