फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी कभी दूध के साथ न खाएं ये चीजें, आयुर्वेद में बताया गया जहर समान

Wed, 19 Feb 2020 08:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
milk - फोटो : pixa
आयुर्वेद में दूध के साथ कई चीजों को खाने की मनाही है। जहां दूध को संपूर्ण आहार बताया गया है वहीं, आयुर्वेद कहता है कि अगर कुछ चीजों को दूध के साथ खाया जाता है तो ये जहर समान हो जाती हैं। आपने बहुत से लोगों को दूध और केला साथ खाते हुए देखा होगा और कई लोगों ने आपकी इसकी सलाह भी दी होगी। लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ केला लेने की मनाही है। इस विपरित आहार बताया गया है और इस सामंजस्य को सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है। दरअसल आयुर्वेद में मीठे और खट्टे को एकसाथ लेने की मनाई है। इससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में  विषाक्त पदार्थ उत्पन्न हो सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। आपको खांसी, चकत्ते और एलर्जी की समस्या हो सकती है। आपको उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसी तरह से और क्या चीजें है जिनको आयुर्वेद में दूध के साथ खाने की मनाही है...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दूध
आयुर्वेद में दूध और चेरी को एकसाथ खाने की मनाही है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
दूध
आयुर्वेद कहता है कि किसी भी खट्टे पदार्थ को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। आपको कभी भी भूलकर दूध के साथ नारंगी, नींबू, चूना, अंगूर, इमली, आंवला, हरे सेब, आलूबुखारा और अनानास नहीं खाना चाहिए। अगर आप इन चीजों को दूध के साथ लेते हैं तो आपके शरीर पर इसका घातक असर पड़ता है।
 

4 of 6
दूध
दूध के साथ कभी भी खमीर युक्त चीजें नहीं लेनी चाहिए। इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
दूध
आपको कभी भी दूध के साथ अंडा, मांस और मछली नहीं खाना चाहिए। इससे आपके शरीर पर सफेद चकते पड़ सकते हैं। आयुर्वेद में दूध के साथ मांस और मछली खाने की मनाही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिजाइन पिक्चर
दूध के साथ खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा कभी भी दूध और दही एक साथ नहीं लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें