डॉक्टर की सलाह पर ही लें दवाएं
- फोटो : freepik.com
अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि फिश ऑयल कैप्सूल के और भी कई लाभ हो सकते हैं।
- फिश ऑयल त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों, झुर्रियों को भी कम करता है।
- फिश ऑयल ड्राई आई सिंड्रोम में भी लाभकारी है। इससे मोतियाबिंद के जोखिमों से भी बचा जा सकता है।
- फिश ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ऑस्टियोआर्थराइटिस में मदद करते हैं।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे वजन कम किया जा सकता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि फिश ऑयल कैप्सूल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। यह दिल, दिमाग, त्वचा और हड्डियों के लिए एक संपूर्ण सप्लीमेंट है।
गर्भवती महिलाएं, लो ब्लड प्रेशर, एलर्जी की समस्या या फिर जो लोग ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं उनके लिए इसके अधिक या अकारण सेवन से नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी सप्लीमेंट के सेवन से बचना चाहिए।
---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।