फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक जीवन में नोकझोंक से बढ़ती है पति-पत्नी की उम्र, सर्वे में खुलासा

Fri, 21 Jun 2019 04:29 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
couple fight
क्या आप जानते हैं कि आपस में झगड़ा करने वाले दंपती की उम्र लंबी होती है। हाल ही में हुए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि आपको यह बात थोड़ा हैरान जरूरी करेगी लेकिन सर्वे के निष्कर्ष का कहना है कि आपसे में झगड़ा करने वाले पति-पत्नी के बीच न सिर्फ प्रेम संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि उनकी उम्र भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
couple fight
आपको बता दें कि झगड़े का मतलब घरेलू हिंसा नहीं, बल्कि हल्की नोकझोंक है। जिन दंपती के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक होती है उनकी उम्र दूसरे दंपतियों से ज्यादा लंबी होती है।
विज्ञापन

3 of 6
couple fight
आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में औसत दंपती के बीच 19 झगड़े होते हैं और महीने में दंपति 5 दिन अकेले सोते हैं। इस स्टडी का कहना है कि पारिवारिक झगड़े हर मायने में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही नहीं होते हैं, बल्कि इनमें लंबी उम्र का राज छिपा है। 

4 of 6
couple fight
हालांकि, हर चीज में जैसे 'लेकिन' लगा होता है इस मामले में भी यही बात है। झगड़े का मतलब यह नहीं है कि आपकी तकरार घरेलू हिंसा में तब्दील हो जाए।
 
विज्ञापन

5 of 6
couple fight - फोटो : couple fight
इस सर्वे का कहना है कि पारिवारिक झगड़े से उम्र लंबी होती है। सर्वे 192 विवाहित दंपती को शामिल किया गया था। यह सारे दंपती 32 साल की उम्र के थे। सर्वे में इन दंपतियों के व्यवहार को देखा गया और उनसे उनके आपसी झगड़े के बारे में सवाल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple fight - फोटो : couple fight
आखिर में सर्वे में निष्कर्ष निकाला गया कि जिन दंपती की आपस में नोंकझोक होती है वह लंबी उम्र तक जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें