डायबिटीज में अंजीर खाएं या नहीं?
- फोटो : Freepik.com
अंजीर खाने से और क्या-क्या फायदे होते हैं?
- अंजीर कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
- अंजीर में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। ये त्वचा को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाकर उसे हेल्दी बनाए रखने में मददगार है।
- अंजीर को हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है।
डायबिटीज में खा सकते हैं अंजीर?
अंजीर मीठा होता है, ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या इसका डायबिटीज में सेवन किया जा सकता है?
अध्ययनों से पता चलता है कि सीमित मात्रा में सेवन करने पर इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करता है, जिससे शुगर स्पाइक्स का खतरा कम होता है। हालांकि ज्यादा सेवन से शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है।
आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया कहती हैं, जिन लोगों को डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर किडनी स्टोन, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और लेटेक्सएलर्जी की समस्या है, वे चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही अंजीर या इसके पानी का सेवन करें।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।