स्ट्रोक, दुनियाभर में मृत्यु के बढ़ते जोखिम कारकों में से एक है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में स्ट्रोक से हर साल लगभग 1.40 लाख लोगों की मौत हो जाती है, यह लगभग 20 मौतों में से एक मौत के बराबर है। विशेषज्ञ कहते हैं, अमेरिका में हर 40 सेकंड में किसी को स्ट्रोक होता है, हर 4 मिनट में स्ट्रोक से एक की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इस बढ़ते खतरे से बचाव को लेकर उपाय करते रहना बहुत जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं, स्ट्रोक तब होता है जब आपके मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है, इस स्थिति में कोशिकाएं मरने लगती हैं। स्ट्रोक लकवा के खतरे को भी बढ़ाने वाला हो सकता है। स्ट्रोक से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?