फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी टिप्स: त्योहारों में बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा? खाने-पीने में रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 05 Nov 2026 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Festive Season Health Tips: इस लेख में जानें फूड पॉइजनिंग होने के कारण, इसके शुरुआती लक्षण, किन खाद्य पदार्थों से सावधान रहना चाहिए और त्योहारों में खाने-पीने के दौरान कौन-सी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें? - फोटो : AI
Festive Season Health Tips: त्योहारों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां और स्वादिष्ट व्यंजन बनने लगते हैं। लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाने-पीने का आनंद लेते हैं। लेकिन त्योहारों की इस खुशियों के बीच सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

दरअसल, त्योहारों के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाने-पीने की चीजों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थ के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि त्योहारों पर स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जाए। आइए जानते हैं फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए खाने-पीने से जुड़ी किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें? - फोटो : AI
त्योहारों में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा?

त्योहारों के दौरान बाजारों में मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। अधिक मांग के कारण कई बार खाने की चीजों को गलत तरीके से स्टोर किया जाता है।

फूड पॉइजनिंग के प्रमुख कारण हैं:
  • दूषित या मिलावटी खाद्य पदार्थ खाना।
  • लंबे समय तक बाहर रखा हुआ खाना खाना।
  • गंदे पानी से तैयार भोजन या पेय पदार्थों का सेवन।
  • खाने से पहले हाथों की सफाई नहीं करना।
  • कच्चे और पके हुए भोजन को एक साथ रखना।
  • खराब या एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करना।

 
विज्ञापन

3 of 6
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें? - फोटो : Freepik.com
 फूड पॉइजनिंग के लक्षण क्या हैं?

फूड पॉइजनिंग के लक्षण दूषित भोजन और संक्रमण के कारण के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
  • पेट में दर्द और ऐंठन
  • उल्टी और जी मिचलाना
  • बार-बार दस्त होना
  • बुखार और कमजोरी
  • सिरदर्द और शरीर में दर्द
  • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

4 of 6
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें? - फोटो : Freepik.com


ध्यान रखें:
  • पके हुए खाने को दो घंटे से ज्यादा कमरे के तापमान पर न छोड़ें
  • बहुत गर्म मौसम (32°C से अधिक) में इसे एक घंटे के भीतर फ्रिज में रखें
  • बचे हुए खाने को ढककर फ्रिज में रखें
  • खाने को दोबारा अच्छी तरह गर्म करके खाएं
  • बदबू या स्वाद में बदलाव होने पर खाना न खाएं
  • कच्चे और पके हुए भोजन को अलग-अलग रखें

 
विज्ञापन

5 of 6
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें? - फोटो : Freepik.com
साफ-सफाई का रखें खास ध्यान
  • खाना बनाने से पहले हाथ साबुन से धोएं
  • फल और सब्जियों को साफ पानी से धोएं
  • खाना बनाने वाले बर्तनों को साफ रखें
  • कच्चे मांस और सब्जियों के लिए अलग-अलग कटिंग बोर्ड इस्तेमाल करें
  • साफ और सुरक्षित पीने का पानी इस्तेमाल करें
  • खाने को मक्खियों और अन्य कीड़ों से बचाकर रखें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें? - फोटो : Freepik.com
फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?

अगर दूषित खाना खाने के बाद उल्टी या दस्त की समस्या होती है, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

ऐसी स्थिति में:
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ORS का सेवन करें
  • हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाएं
  • आराम करें
  • बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या दस्त रोकने वाली दवाएं न लें

अगर बार-बार उल्टी हो रही है, मल में खून आ रहा है, तेज बुखार है, पेशाब कम हो रहा है या डिहाइड्रेशन के गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

----------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें